
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)।कस्बे के रामदास कॉलोनी स्थित अशोका पब्लिक स्कूल में विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति विज्ञान विषय से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपने द्वारा निर्मित कार्यशील मॉडल्स एवं प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया।विज्ञान दिवस पर आयोजित इस प्रदर्शनी में लगभग 46 मॉडल्स को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक आलोक जोशी ने कहा कि विद्यालय थ्योरी के साथ साथ प्रायोगिक ज्ञान दिए जाने हेतु प्रतिबद्ध है। विद्यार्थी द्वारा अपने द्वारा विद्यार्थी जीवन में किए गए प्रयोग जीवन पर्यन्त उसकी स्मृतियों में रहते है और विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक ज्ञान नितांत आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि इन 46 मॉडल्स को लगभग 103 विद्यार्थियों ने मिलकर अपने विषय अध्यापक के निर्देशन में तैयार किया है।
कार्यक्रम में मनोज कुमार जोशी, मंजु शर्मा, रेणु वैष्णव, नीलम शर्मा, संजय शर्मा, मधु गुप्ता, संजय कुमावत, हिमांशु जोशी, आयुष्मान मुद्गल, ओमप्रकाश शर्मा, लोकेश पलसानिया, सोहन कलवानिया, सिमरन हल्दुनिया, कमलेश शर्मा, रवि शर्मा, कामिनी शर्मा, ज्वाला प्रसाद चेजारा, संगीता शर्मा, ललिता शर्मा, सविता गुप्ता, रितु सक्सेना, बाबूलाल यादव, रिया कुमावत, सीमा सैनी, अभय मुद्गल, प्रीति कुमावत, बनवारी लाल शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।