फॉर्च्यून ने भव्य राजबाड़ी इंस्टॉलेशन के साथ मनाया दुर्गा पूजा उत्सव

www.daylifenews.in
कोलकाता। एडल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड ने अपने प्रमुख ब्रांड फॉर्च्यून के माध्यम से एक बार फिर दुर्गा पूजा के अवसर पर व्यापक अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और त्योहार की उमंग का जश्न मनाना है। इस साल के उत्सव का प्रमुख आकर्षण देशप्रिय पार्क में बनाई गई भव्य राजबाड़ी शैली की कलाकृति है। इसके माध्यम से बंगाल के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित कुलीन परिवारों के पारंपरिक घरों यानी ‘बोनेदी बाड़ी’ की भव्यता को दर्शाया गया है। इस अनूठी स्थापत्य कलाकृति को तैयार करने में फॉर्च्यून के 3,000 से अधिक जार और उत्पाद पैक का इस्तेमाल किया गया है। विरासत को दर्शाने वाली इस पहल के साथ फॉर्च्यून ने अनूठी फूड आर्ट भी पेश की है। एडल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड के सेल्स एंड मार्केटिंग के संयुक्त अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा, “दुर्गा पूजा जैसे पारंपरिक त्योहार हमें उपभोक्ताओं के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का अनूठा अवसर देते हैं। देशप्रिय पार्क और बादामतला अशर संघ में अपनी पहलों के जरिए हमने कला के माध्यम से बंगाल की समृद्ध स्थापत्य विरासत और त्योहारों की परंपराओं को जीवंत करते हुए इस स्थायी संबंध का सम्मान करने का प्रयास किया है।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *