
www.daylifenews.in
जयपुर। हेल्थकेयर क्षेत्र में सहयोग और नवाचार को गति देने के लिए ‘आईआईएचएमआर स्टार्टअप्स’ जयपुर में ‘हेल्थएक्सचेंज केयर इनोवेशन समिट’ आयोजित करेगा इस समिट में अस्पतालों, हेल्थटेक स्टार्टअप्स, निवेशकों, सरकारी प्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थानों के हितधारकों को एक मंच पर लाया जाएगा, ताकि हेल्थकेयर क्षेत्र में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा मिल सके। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट और आईआईएचएमआर फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ.पी.आर.सोडानी ने कहा कि ‘हेल्थएक्सचेंज ऐसा मंच है, जहां नवाचार को वास्तविक रूप देने के लिए हेल्थकेयर क्षेत्र के विभिन्न पक्ष एक साथ आते हैं और सार्थक सहयोग को बढ़ावा मिलता है।