
www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की एक प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनी, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने तीन नए फंड लॉन्च किए हैं। ये फंड निवेशकों को भारत की विकास क्षमता और वैश्विक तकनीकी प्रगति का लाभ उठाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करते हैं, साथ ही टाटा एआईए की यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान्स के माध्यम से जीवन बीमा सुरक्षा का लाभ भी देते हैं।
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य निवेश अधिकारी, हर्षद पाटील ने कहा, “टाटा एआईए लार्ज मिड कैप इनोवेशन फंड, टाटा एआईए लार्ज मिड कैप इनोवेशन पेंशन फंड, टाटा एआईए ग्लोबल एआई एंड टेक्नोलॉजी लीडर्स फंड – इन तीन नए फंड्स के लॉन्च के साथ, हम अपने पॉलिसीधारकों को इन बदलाव लाने वाले क्षेत्रों में निवेश करने का मौका दे रहे हैं, साथ ही उन्हें जीवन बीमा की सुरक्षा का लाभ भी मिलता रहेगा। निवेशकों के लिए इन अवसरों का फायदा उठाने और अपने वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने का यह बिल्कुल सही समय है।” एनएफओ की अवधि 31 मार्च 2026 तक है। एनएवी पर यूनिट अलॉटमेंट: 31 मार्च 2026 की आधी रात को डोमेस्टिक (भारतीय) फंड्स के लिए ₹10 और ग्लोबल फंड के लिए $10 की दर से यूनिट्स जारी की जाएंगी।