

www.daylifenews.in
जयपुर। अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश कांग्रेस कमेटी इमरान राईन मंड्रेलिया प्रदेश सचिव को विधानसभा क्षेत्र बरखेत्री, असम का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
इमरान राईन मंड्रेलिया ने विशेष रूप से इमरान प्रतापगढ़ी, जो अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से विधानसभा क्षेत्र बरखेत्री में आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनका उद्देश्य क्षेत्र में संगठन को मजबूत करना और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना रहेगा। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।