
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की और से राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हरियाणा के मानेसर से जयपुर के बीच में पडऩे वाले मनोहरपुर सहित अन्य टोल की दरों में परिवर्तन किया जाएगा। ये संशोधित दर जयपुर- दिल्ली की यात्रा करने वाले निजी एवं सरकारी वाहनों पर मंगलवार मध्य रात्रि से लागू होगी। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही हाईवे पर सफर करना महंगा होने वाला है। टोल विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए नई दरों की घोषणा कर दी है, जो 1 अप्रैल की आधी रात से लागू होंगी। अब निजी कार से लेकर भारी ट्रकों तक, सभी को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
मनोहरपुर टोल प्लाजा की परिवर्तित नई दर
क्र.स. वाहन (सिंगल) (डबल) (मासिक)
- कार/ जीप 90 135 3025
- एलसीवी 145 220 4885
- ट्रक/बस 305 460 10230
- थ्री एक्सेल 335 500 11160
- एम ए वी
4 से 6धुरी
तक 480 720 16045
6 सात एक्सेल 585 880 19530
एनएचएआई ने टोल दरों में वृद्धि की हैं किंतु वाहन चालकों को पूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। हालांकि सड़क निर्माण कार्य के बाद में एन एच 48 की स्थिति काफी सुधरी है। किंतु कई कमियां अभी भी बरकरार हैं। सर्विस लाइन पर कई कट के स्थान पर रोड़ी फैली हुई हैं। शाहपुरा में पुलिया का काम विगत सवा साल से अधिक समय से जारी है जो एक तरफ से तो चालू हो गया। किंतु दूसरी तरफ का अभी भी पूरा होने का नाम ही नहीं ले रहा है ।
इस कार्य को पूरा करने के लिए जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, भाजपा प्रत्याशी उपेन यादव, विधायक मनीष यादव एनएएचआई अधिकारियों को कई बार जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने के लिए फटकार लगा चुके हैं। पुलिया के निर्माण कार्य के चक्कर में शाहपुरा से जयपुर की और जाने वाले यात्रियों को कई बार लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार मनोहरपूर मधोवेणी नदी पुलिया का कार्य भी विगत नो माह से अधिक समय से चल रहा है। इस जगह पर भी आए दिन हादसे होते रहते हैं।