
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। थाना इलाके के दौसा पुलिया के घुमाव पर गेहूं से भरा एक ट्रेलर शाम 6 बजे अचानक संतुलन खोकर पलट गया। जिससे ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गुजरात नंबर एक ट्रेलर एमपी से गेहूं भरकर कोटपुतली की तरफ जा रहा था। इस दौरान दौसा पुलिया के घुमाव पर अचानक संतुलन खोकर पलट गया। जिससे गेहूं की बोरिया सड़क पर फ़ैल गई। ट्रेलर का चालक धोलूराम पुत्र श्योपाल उम्र 30 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पाकर थाना पुलिस के एएसआई जयराम यादव मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घायल चालक को इलाज के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। उसका उपचार किया का रहा है।