टीवीएस एआरई जीपी ने पहले इंटरनेशनल सीज़न का किया सफल समापन

www.daylifenews.in
चेन्नई। रेसिंग की चार दशकों की उत्कृष्टता के साथ टीवीएस रेसिंग ने टीवीएस अपाचे रेसिंग एक्सपीरिएंस (एआरई) जीपी इंटरनेशनल 2025-26 के पहले इंटरनेशनल सीज़न का सफल समापन किया। उपभोक्ता-उन्मुख प्रीमियम रेसिंग प्लेटफॉर्म के रूप में क्युरेट किया गया टीवीएस एआरई जीपी- अपाचे ब्राण्ड के ‘रेसिंग डीएनए अनलीश्ड’ मूल्यों पर आधारित है, इसे मोटरस्पोर्ट्स को सभी के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है, ताकि टीवीएस अपाचे के मालिक सुरक्षित और पेशेवर माहौल में व्यवस्थित एवं प्रतिस्पर्धी रेसिंग का अनुभव पा सकें। 2007 में अपनी शुरुआत के बाद से, इस प्लेटफॉर्म ने 4,000 से अधिक उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ा है। विमल सुंबली, हैड- प्रीमियम बिज़नेस, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, ‘‘टीवीएस ओएमसी और टीवीएस एआरई जीपी जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ हम राइडरों के लिए ऐसे स्पष्ट मार्ग का निर्माण कर रहे हैं, जो उन्हें सुरक्षित एवं संरचित माहौल में पेशेवर प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी रेसिंग का अनुभव पाने का मौका देता है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *