
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। शाहपुरा में आज कांग्रेस ने ‘संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत लोकप्रिय विधायक श्री मनीष जी यादव के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस नाथूलाल सैनी के अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार की गई है।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर पंचायत राज और निकाय चुनावों को लटकाना चाहती है। भाजपा सरकार ओबीसी रिपोर्ट का बहाना बनाकर चुनावों को आगे खिसका रही है। असल में राज्य सरकार की मंशा चुनाव करवाने की है ही नहीं, क्योंकि उन्हें हार का डर सता रहा है।
नगर अध्यक्ष मुकेश खुडानिया ने कहा कि रसोई गैस की कीमतें बढ़ाकर सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। आज हालात यह हैं कि आम आदमी को गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। 2-2 महीने तक सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, इस कारण महिलाएं वापस चूल्हे पर रोटी बनाने को मजबूर हो गई हैं। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और भाजपा केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है।
‘संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आ रही है। संगठन को सबसे निचले स्तर तक मजबूत करने के लिए पार्टी ने 15 अप्रैल तक बूथ स्तर के पदाधिकारी बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी का मानना है कि बूथ मैनेजमेंट के जरिए ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाया जा सकता है।
इस दौरान संगठन मंत्री रामेश्वर गोरेटा जिला महासचिव जितेंद्र शर्मा हेमचंद जाट विशाल पलसानिया निहाल पलसानिया घनश्याम सैनी वकील खान हनुमान यादव सीताराम योगी छठ ड्यूटी लाल जय राम जाट विष्णु शेरपुर बंटी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।