विद्यालय में कृष्ण भोग व पोशाक वितरण का आयोजन

सम्मान पाकर खुशी से झूम उठी बालिकाएं
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ग्राम लोचूकाबास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता, भामाशाह फूलचंद वर्मा के मुख्य अतिथि तथा ईश्वरलाल वर्मा, सत्यनारायण पारीक, पीईईओ सायर लखीवाल, हेमंत निर्मल , रीछपाल यादव, नानूराम , उप प्रधानाचार्य मनोज शर्मा के विशिष्ट अतिथि में प्रतिभा सम्मान समारोह, कृष्ण भोग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली विद्यार्थियों को पोशाक वितरण समारोह का आयोजन हुआ।
इस मौके पर भामाशाह फूलचंद वर्मा ने कहा कि प्रतिभाएं लक्ष्य निर्धारित करके अपने जीवन में प्रगति की और अग्रसर हो। उन्होंने विद्यालय की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं द्वीप प्रचलन करने से हुआ। विद्यार्थियों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।प्रधानाचार्य अग्रवाल ने उपस्थित ग्राम वासियों से विद्यालय में अधिकाधिक संख्या में नामांकन करवाने पर जोर दिया।अतिथियों ने विद्यालय की कक्षा 12 में सम्मलित सभी 17 विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी मानसी पारीक (90.6 प्रतिशत) प्राप्त होने पर सम्मानित किया। वहीं 26 जनवरी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विद्यालय पोशाक का कपड़ा भेंट किया।वही उप प्रधानाचार्य मनोज शर्मा को शाल पहनाकर सम्मानित किया। कृष्ण भोग में मालपुआ, पूरी, दाल और भूजिए खिलाए गए। सम्मान पाकर सभी विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।विद्यालय परिवार में भामाशाह हो का आभार जताया।मंच संचालन व्याख्याता रोहिताश्व डूडी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *