
3 मोहल्ले के लोग बोरिंग से पानी भरने आते हैं
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। नगर पालिका क्षेत्र की लूहार मंडी में काफी दिनों से बंद पड़ा बोरिंग मंगलवार को कुंवर दिगराज सिंह ने स्वयं के खर्चे से चालू करवा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बोरिंग से शांति नगर, छिपीयो का मोहल्ला सहित लुहारो मोहल्ले के 3 मोहल्ले पानी का लाभ उठा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस बोरिंग से पानी नहीं आने व खराब होने के बाद से लोगो ने जलदाय विभाग व नगर पालिका को अवगत करवाया था।
जिसपर कोई समाधान नहीं करने पर लोग मायूस होकर बैठ गए।उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही इस मामले को लेकर मोहल्ले वासियों ने कुंवर दिगराज सिंह को अवगत कराया था जिसपर उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मशीन बुलवाकर बंद, खराब पड़े बोरिंग को चेक करवाया तो बोरिंग के अन्दर कई पाइप जो कि बेकार हो गए थे। जिनको बदलवाकर नए पाईप लगाए गए। इस दौरान बंद पड़े बोरिंग से पानी आने लगा।जिसे देखकर मोहल्ले वासीयो का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
इस दौरान सिंह के इस सराहनीय कदम से लूहार मंडी में खुशियों की लहर दौड़ गई ओर वही सभी मोहल्ले वासियों ने दिगराज सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा की कांग्रेस टीम मौके पर मौजूद रही।इस अवसर पर अब्दुल रज्जाक लुहार, फारुख लुहार, समद लुहार, मुबारीक लुहार ने उनका आभार जताया और दुआएं दीं। लोगों का कहना था, प्रशासन ने हमें निराश किया, लेकिन दिगराज सिंह शाहपुरा ने हमें उम्मीद दी। इस दौरान तोसिफ खान (एचएफएम), इमरान आजाद, इरफान पड़ियार,कपिल वर्मा,अजीत मीणा, साजिद खान मौजूद रहे।