
www.daylifenews.in
राजकोट। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2025–26 बैच के लिए एक बेहतरीन प्लेसमेंट सीजन दर्ज किया है, जिसमें विभिन्न सेक्टर्स में कुल 1000 जॉब ऑफर प्राप्त हुए। इस दौरान 500 कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया, जिनमें 212 मल्टीनेशनल कंपनियां शामिल रही। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. संजीत सिंह ने बताया, “रिक्रूटर्स की उत्साहजनक भागीदारी हमारे इंडस्ट्री सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों का प्रमाण है। हम स्किल-बेस्ड लर्निंग को बढ़ावा देने और छात्रों को बदलते करियर परिदृश्यों के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” प्रमुख रिक्रूटर्स जैसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, डेलॉइट, अडानी ग्रुप, एक्सिस बैंक, अमेज़न और एचडीएफसी बैंक ने कैंपस से भर्ती की। छात्रों ने इस प्लेसमेंट सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए औसतन 5.28 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्राप्त किया। 16 छात्रों को 10 लाख रुपये से अधिक के ऑफर मिले, जबकि 417 छात्रों को 5 लाख रुपये से अधिक के पैकेज प्राप्त हुए।