टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने जयपुर के सफर को सम्मानित किया

www.daylifenews.in
जयपुर। पिछले 25 वर्षों में भारत के शहर पूरी तरह से बदल गए हैं — नई गगनचुंबी इमारतें, नई जीवनशैली और नई महत्वाकांक्षाएं। लेकिन हर बदलाव के बीच, एक चीज़ हमेशा स्थिर रही है: इन शहरों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के प्रति टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस का अटूट संकल्प। अपनी 25वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए, टाटा एआईए ने एक नया अभियान शुरू किया है, जिसमें इस संकल्प को दर्शाने के लिए हाइपरलोकल स्टोरीटेलिंग (स्थानीय कहानियों) का उपयोग किया गया है—हर शहर और हर याद के साथ।
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, गिरीश कालरा ने कहा: “यह अभियान हमारे उपभोक्ताओं के साथ उस साझा सफर को स्वीकार करने का हमारा एक तरीका है, जहाँ हम शहर की यादों के ज़रिए लोगों को यह याद दिला रहे हैं कि भले ही जीवन बदलता रहे, लेकिन सुरक्षा का टाटा एआईए का वादा अडिग रहता है।टाटा एआईए की 25वीं वर्षगांठ के अभियान का जयपुर अध्याय शहर की विशिष्ट स्थापत्य विरासत और इसकी विकसित होती सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *