बुर्रहानुद्दीन चिश्ती का 778 वां मेला झंडे की रस्म के साथ शुरू

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राजस्थान में अजमेर शरीफ के बाद साम्प्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारे की मिली जुली संस्कृति का प्रतीक हजरत बाबा बुरहानुद्दीन चिशती रहमतुल्ला अलैह दरगाह शरीफ ताला का सदियों पुराना 4 दिवसीय मेला दिनांक 09 अप्रैल 2026 गुरूवार से शुरू होगया हैं जो कि 12 अप्रैल, 2026 को कुल की रस्म के साथ सम्पन्न होगा। व सोमवार, मंगलवार को गुड्डी मैला भरेगा। जिसमे देश-विदेश के लाखो हिन्दू-मुस्लिम जायरीन आस्था स्वरूप शिरकत करेगें।
ग्राम पंचायत ताला के सरपंच आमीर खान शेख़ व सूफी अब्दुल रज्ज़ाक खान शेख ने मेले की जानकारी देते हुए बताया कि 09 अप्रैल 2026 गुरूवार को दरगाह शरीफ के बुलन्द दरवाजे पर झण्डे की रस्म सांयकाल 6 बजे जुलुस के साथ अदा हुई इसी के साथ मे मेला शुरू होगया हैं।
इसी प्रकार शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 जुम्मे की नमाज अदा होगी तथा शाम को मिलाद शरीफ, तकरीर एव कव्वाली प्रोग्राम होगा। इसी प्रकार शनिवार 11 अप्रैल 2026 को ईशा की नमाज के बाद मिलादे पाक एव महफिले शमा जिसमें देश प्रदेश के मशूहर कव्वाल पाटियो द्वारा कलाम पेश किया जायेगा।
इसी प्रकार रविवार 12 अप्रैल 2026 को प्रात 10 बजे से 11 बजे तक कुल की रस्म अदा होगी तथा हिन्दू – मुस्लिम दोनो समुदाय के अकीदतमन्द बच्चे बच्ची के जडुले और चादर, फूल, नवदम्पती, जोडे कि जात देकर दुआएं एवं मनोकामना का दौर जारी रहेगा। सोमवार व मंगलवार 13, 14 अप्रैल 2026 को आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रो का गुदडी का मेला रहेगा।

One thought on “बुर्रहानुद्दीन चिश्ती का 778 वां मेला झंडे की रस्म के साथ शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *