कल्याण ज्वैलर्स ने निमाह कलेक्शन का जश्न

www.daylifenews.in
मुंबई। कल्याण ज्वेलर्स ने दिग्गज फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में अपने ‘निमाह’ कलेक्शन के लिए एक नया ब्रांड कैंपेन पेश किया है। इस अभियान में ब्रांड एंबेसडर श्रीलीला और कल्याणी प्रियदर्शन ने मुख्य भूमिका में हैं। “ए लेगेसी यू वियर” यानी विरासत जिसे आप पहन सकें — इस सोच के साथ बनाया गया यह कैंपेन भारत की टेंपल ज्वेलरी परंपरा का शानदार चित्रण है। यह फिल्म आभूषणों को आत्म-सम्मान, ताकत और बेहतरीन कारीगरी के प्रतीक के रूप में पेश करती है।
दक्षिण भारतीय टेंपल ज्वेलरी की समृद्ध परंपरा से प्रेरित ‘निमाह’ कलेक्शन, हाथ से तराशी गई बारीक ‘नकाशी’ का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इसमें ब्राइडल नेकलेस और हारम से लेकर टेंपल-थीम वाले चोकर, झुमके, अंगूठियां और चेन तक सब कुछ उपलब्ध है। यह कलेक्शन दुल्हनों और त्योहारों की चमक बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ‘निमाह’ कलेक्शन का हर आभूषण ‘4-लेवल एश्योरेंस’ प्रमाणित है। इसमें मिलती है शुद्धता की गारंटी, जिंदगी भर के लिए निशुल्क मेंटेनेंस और आसान व पारदर्शी बाय-बैक की सुविधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *