हजरत बुर्रहानुद्दीन चिश्ती की दुआ से कामयाबी कदम चूमती है – सिंह

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ऑल इंडिया किसान कॉंग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिगराज सिंह शाहपुरा ने कहा कि हजरत बुर्रहानुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला आलेह की दुआ से कामयाबी कदम चूमती है।
यह शब्द सिंह ने ग्राम ताला में बाबा के चल रहे मेले में शिरकत करने के बाद में उपस्तिथ लोगो को सम्बोधित करते हुए कहे। सिंह ने कहा कि यही कारण है कि भारत के कोने – कोने से अकीदतमन्द बाबा के यहां पर आकर हाजरी दे रहे हैं जिधर भी देखो उधर ही बाबा के दीवाने हाथों में झंडा और लबों पर बाबा के नारे लगाते हुए आरहे है इनका स्वागत हिन्दू मुस्लिम सभी कर रहे है सभी समाज के लोग ठंडे पानी की प्याऊ व शर्बत की स्टाल लगाकर और पुष्पवर्षा करके सवागत कर रहे है।
सिंह ने कहा कि जब भी कोई जायरीन मुसीबत में होता है और वह हजरत बाबा बुर्रहानुद्दीन चिश्ती को याद करता है तो बाबा उसकी तुरंत मदद करते हैं। सिंह ने बाबा के फातेहा पढ़कर भारत देश की सलामती व अमन चैन की दुआएं मांगी।
दरगाह के खादिमान ने सिंह के आने की ख़ुशी को जाहिर किया इस पर सिंह को चाहने वालो की भीड़ लग गई इसके बाद में सिंह की बेहतरीन तरीके से दस्तारबंदी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *