
पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष स्व. मथुरादास माथुर के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की
www.daylifenews.in
जयपुर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. मथुरादास माथुर की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि दी गई तथा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दी गई शिक्षाओं पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। विचार गोष्ठी को एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, भीमराज भाटी, प्रशांत सहदेव शर्मा, संगठन महासचिव ललित तूनवाल, महासचिव रामसिंह कस्वा, जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, हवामहल प्रत्याशी आर.आर. तिवाड़ी सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जयपुर शहर एवं जयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारीगण, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।