मरीज को बचाने के लिए डॉक्टर राजेश गुप्ता ने अपना खून दिया था – लोहानी

डॉक्टर राजेश गुप्ता वर्षो से जनता की तन मन से सेवा कर रहे हैं – शिवराम गुर्जर
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। समाज सेवी शिवराम गुर्जर ने कहा कि डॉक्टर मरीज की जान बचाने के लिए अपनी जी जान लगा देते है इसी कारण डॉक्टरों को सैकिंड गॉड भी कहा जाता है।
यह शब्द शिवराम गुर्जर ने आर के मैमोरियल अस्पताल मनोहरपूर में डॉक्टर राजेश गुप्ता के जन्मदिन पर केक कटने के बाद में कहे। मजदूर नेता अब्दुल अज़ीज़ लोहानी ने कहा कि 20 मई 1999 को सवाई मानसिंह अस्पताल में अपना खून देकर मरीज की जान बचाने वाले डॉक्टर राजेश गुप्ता व डॉक्टर मयूरा गुप्ता ने नेक काम किया था उस समय खून कोई भी नही देता था खून की कमी के चलते हुए मरीज का ऑपरेशन नही हो रहा था ऐसे में दोनों डॉक्टरों ने मरीज की जान बचाने के लिए खुद सवाई मान सिंह अस्पताल में पहुच कर खून दिए थे। एच के लोहांनी न्यूज़ सर्विस मनोहरपूर की तरफ से डॉक्टर राजेश गुप्ता का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
डॉक्टर राजेश गुप्ता को सांफ़ा बंधवाया गया व गुलाब के खुशबूदार फूलों की माला पहनाई गई फिर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर लियाक़त सैय्यद कम्पाउंडर शकील शाह डॉक्टर सुरेश सैनी महेश बाबूजी रामजी लाल यादव योगेंद शर्मा मुरलीधर यादव मामराज प्रजापति रामस्वरूप जावेद खान रामरतन गुर्जर हनुमान सहाय शर्मा अमर चंद यादव उर्मिला मान बंशीधर यादव विमला देवी पूनम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *