निम्स अस्पताल द्वारा एईएन ऑफिस में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। निम्स अस्पताल चंदवाजी द्वारा बुद्धवार 15 अप्रैल को जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मनोहरपूर सहायक अभियंता कार्यालय परिसर में निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
सहायक अभियंता श्री मनोहर सिंह यादव की उपस्तिथि में निम्स अस्पताल के डाक्टरों की टीम द्वारा सभी विद्युतकर्मियो करीब 41 जनों की निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाईयां दी गई। एवं किसी भी प्रकार की बीमारी के इलाज के लिए निम्स अस्पताल के लिए सलाह दी गई सहायक राजस्व अधिकारी विक्रम कुमार द्वारा शिवर का समापन किया गया।
शिविर प्रभारी नीरज जाटावत व सोहन लाल ने बताया की विद्युत कर्मियों का बी पी शुगर आंख व ईसीजी की भी जांच की गई। इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ ध्रुव वर्मा आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टर श्रेष्ठा चौधरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टर सोहेल धावर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पल्लवी यादव नर्सिंग स्टाफ में राम लखन मीणा वेद प्रकाश अतुल ठाकुर सोनू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *