मनोहरपुर में निकली विशाल शोभा यात्रा, जय भीम के नारों से गूंजा क्षेत्र

विशाल शोभायात्रा में कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा ने शरबत की व्यवस्था की गई
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे सहित आसपास के समूचे क्षेत्र में हर्षौल्लास पूर्वक मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती। कस्बे के बंगाली मोहल्ले से शोभायात्रा प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग तोपचीवाड़ा शिव कॉलोनी अम्बेडकर नगर बस स्टैंड सैय्यद बाबा मार्केट सब्जी मंडी गांधी चौक बाजार समा हुआ।
जहां एक भव्य और विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में क्षेत्र के युवाओं और आमजन का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
पुलिस के अतिरिक्त जाप्ता मौजूद रहा।
शोभा यात्रा के दौरान कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा अपनी टीम के साथ सक्रिय रूप से मौजूद रहे। उनकी अगुवाई में आगंतुक अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और सभी को शरबत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया गया।
यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को बड़े सम्मान के साथ शामिल किया गया। साथ ही, लोगों के हाथों में तिरंगा झंडा और डॉ. भीमराव अंबेडकर के झंडे नजर आए। पूरा मनोहरपुर क्षेत्र जय भीम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
इस दौरान सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर प्यार और सम्मान व्यक्त किया। कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा के इस सराहनीय प्रयास की हर तरफ प्रशंसा हो रही है, और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया।
मनोहरपुर में निकली यह शोभा यात्रा सामाजिक एकता, सम्मान और उत्साह का प्रतीक बनकर उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *