एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने सही मोटर बीमा चुनने के महत्व को बताया

www.daylifenews.in
मुंबई। त्योहारों का मौसम नई शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग कार या दोपहिया वाहन खरीदते हैं। कई लोगों के लिए नई गाड़ी घर लाना एक खास उपलब्धि होती है। नई गाड़ी खरीदते समय सही मॉडल, फीचर्स और फाइनेंसिंग का चुनाव जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसे संभावित जोखिमों से सुरक्षित रखने के लिए सही मोटर बीमा चुनना भी है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने त्योहारों के दौरान यात्रा शुरू करने से पहले मोटर बीमा से जुड़ी सात जरूरी बातों की जांच करने की सलाह दी है: 1. अतिरिक्त बीमा कवर को अच्छी तरह समझें, 2. बीमा में शामिल नहीं होने वाली स्थितियों, कटौती और क्लेम की शर्तें जानें, 3. इस्तेमाल के आधार पर बीमा के विकल्पों पर विचार करें, 4. आपातकालीन सहायता और रोडसाइड असिस्टेंस के नंबर अपने पास रखें, 5. प्राकृतिक आपदाओं से मिलने वाली सुरक्षा की जांच करें, 6. केवल अनिवार्य थर्ड-पार्टी बीमा तक सीमित न रहें, 7. वाहन की बीमित घोषित कीमत (आईडीवी) और पॉलिसी की जानकारी जांचें। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के देशभर में 8,700 से अधिक नेटवर्क गैरेज हैं। कंपनी कैशलेस मरम्मत और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *