
www.daylifenews.in
कर्नाटक। विविधीकृत अदाणी पोर्टफोलियो की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी एसीसी ने अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर विजय नगर वार्ड के वाड़ी गांव में लंबे समय से बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र को फिर से शुरू कराया है। इससे करीब 80 अनुसूचित जाति के परिवारों को अब गांव में ही जरूरी इलाज की सुविधा मिलने लगी है। कई सालों से स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा था। नवीनीकरण का काम बीच में रुक गया था, इसलिए भवन इस्तेमाल के लायक नहीं था। ग्रामीणों की इस परेशानी को देखते हुए एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने मिलकर स्वास्थ्य केंद्र को ठीक कराया और इसे फिर से पूरी तरह चालू कर दिया। इसके साथ ही यहां साफ पीने के पानी के लिए आरओ सिस्टम भी लगाया गया है, ताकि मरीजों और गांव के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।