एअर इंडिया ने कनाडा और अमेरिका के 30 से ज़्यादा गंतव्यों तक पहुँच बढ़ाई

www.daylifenews.in
गुरुग्राम। एअर इंडिया ने कनाडा की प्रमुख लेज़र कैरियर, वेस्टजेट के साथ एक नई इंटरलाइन पार्टनरशिप की घोषणा की है। इसका उद्देश्य टोरंटो और वैंकूवर के दायरे से बढ़कर भारत और उत्तरी अमेरिका के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाना है। एअर इंडिया के चीफ़ कमर्शियल ऑफ़िसर, निपुण अग्रवाल ने कहाः “हमारे देशों के लोगों के बीच मजबूत रिश्तों और बढ़ते व्यापार के चलते कनाडा, एअर इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण मार्केट है। वैस्ट जेट के साथ साझेदारी के ज़रिए हम अपने मेहमानों के लिए पूरे उत्तरी अमेरिका की यात्रा को ज़्यादा आसान और सुविधाजनक बना रहे हैं। इससे उन्हें एक टिकट पर यात्रा करने, लगेज की बेहतर हैंडलिंग के साथ-साथ घूमने के लिए ज़्यादा स्थानों के विकल्प भी मिलेंगे। वैस्ट जेट ग्रुप के एक्ज़क्टिव वाईस प्रेज़ीडेन्ट एवं चीफ कमर्शियल ऑफिसर, जॉन वेदरिल ने कहाः “इस इंटरलाइन एग्रीमेंट के द्वारा, हम भारत और कनाडा के बीच यात्रा का दायरा बढ़ा रहे हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *