
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। क्षेत्र के घासीपुरा स्थित ढाणी खेमावाला में दो दिवसीय विशाल मेला, प्रसादम् एवं भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सत्यवादी श्री हीरामन जी महाराज की कृपा से 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को शुरू होकर व 22 अप्रैल 2026 बुद्धवार को संपन्न होगा।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित होगा। मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद (प्रसादी) की व्यवस्था रहेगी, वहीं रात्रि में भव्य भजन संध्या एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बानसूर के प्रसिद्ध भजन गायक रतन फौजी की प्रस्तुतियां रहेंगी, जो अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
मंदिर संचालक समिति एवं समस्त भक्तगणों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है।