
जाफ़र अज़ीज़ लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। तहसील शाहपुरा के गांव अमरसर स्थित पठानों का बास में मौजूद हजरत मिर्जा बाबा (र.ह.) की दरगाह पर 3 दिवसीय सालाना उर्स का आगाज आज 17 अप्रैल से हो रहा है। 18 अप्रैल, शनिवार को मुख्य चादरपोशी होगी।
मुकाम-ए-फैज:
दरगाह हजरत मिर्जा बाबा (र.ह.)
अमरसर के पठानों का बास में स्थित ये दरगाह इलाके की अकीदत का मरकज है। 786 के साये में होने वाला ये उर्स भाईचारे और रूहानियत की मिसाल है। दूर-दूर से जायरीन यहां मन्नत-मुरादें लेकर पहुंचते हैं।
उर्स का पूरा शेड्यूल – नोट कर लें तारीखें
तारीख दिन रसम वक्त
17 अप्रैल 2026 शुक्रवार मिलाद शरीफ बाद नमाज ईशा
18 अप्रैल 2026 शनिवार चादरपोसी बाद नमाज असर
18 अप्रैल 2026 शनिवार कव्वाली प्रोग्राम बाद नमाज ईशा
19 अप्रैल 2026 रविवार कुल की रस्म सुबह फजर में
मुख्य आकर्षण: 18 अप्रैल शनिवार को असर की नमाज के बाद चादरपोसी और ईशा के बाद विशाल कव्वाली मुकाबला होगा, जिसमें नामी कव्वाल सूफियाना कलाम पेश करेंगे।
खादिमान की अपील
दरगाह के खादिम इरफान अली व इमरान अली ने बताया कि उर्स की सभी तैयारियां मुकम्मल हैं। समस्त ग्राम जनता, अमरसर की तरफ से सभी अकीदतमंदों से गुजारिश है कि अधिक से अधिक तादाद में उर्स मेले में शरीक होकर सबाबेदारैन हासिल करें