
www.daylifemedia.in
जयपुर। वर्गो संस्कृति संस्था की ओर से चलाए जा रहे सेवा अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हथरोई, अजमेर रोड जयपुर में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की अध्यक्ष रूपाली राव एवं सचिव रवि कश्यप के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सक्षम संस्थान सचिव एडवोकेट ईवादीप सक्सेना सचिन सक्षम संस्था व प्रधानाध्यापिका सीमा राठौड द्वारा चुग्गा पात्र में दाना-पानी डालकर की गई। इस अवसर पर संस्था के सूचना मंत्री सुनील जैन ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही हमारे आसपास रहने वाले बेजुबान पक्षियों को पानी और दाने की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। जहां इंसान अपनी प्यास आसानी से बुझा सकता है, वहीं छोटे-छोटे पक्षी पानी की तलाश में भटकते रहते हैं।
उन्होंने बताया कि परिंडे लगाना केवल एक छोटा कार्य नहीं, बल्कि जीवों के प्रति हमारी करुणा और संवेदना का प्रतीक है। यदि हर व्यक्ति अपने घर, दुकान या मोहल्ले में एक-एक परिंडा लगाकर नियमित रूप से उसमें पानी और दाना डाले, तो पक्षियों की प्यास बुझाई जा सकती है। हमारी संस्कृति भी हमें हर जीव में भगवान का वास मानने की प्रेरणा देती है।
इस पुण्य कार्य में जय दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक के.पी. सिंह, लेफ्टन बाबूलाल शर्मा, सीताराम जी, हेमराज मोरिया, विकास यादव, ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रकाश कुमावत बुद्धि प्रकाश कुमावत वाइस प्रिंसिपल मीना रावत का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।