SAEL इंडस्ट्रीज़ ने 600 मेगावॉट के सोलर पावर प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

www.daylifenews.in
कुरनूल। वर्टिकली इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी SAEL इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (SAEL), ने अपनी सहायक कंपनियों SAEL सोलर एमएचपी 1 प्राइवेट लिमिटेड और SAEL सोलर एमएचपी 2 प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 600 मेगवॉट एसी (775-8 MWp) का सोलर पावर प्लांट शुरू किया है। लक्षित अवला, सीईओ एवं एक्ज़क्टिव डायरेक्टर, SAEL इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने कहा, ‘‘मौसम की चुनौतियों के बावजूद, हमारी टीमों ने इस 600 मेगावॉट के प्रोजेक्ट को पूरा किया, जो हमारी टीम के फोकस और बेहतर योजना को दर्शाता है।‘‘
ग्रुप ने सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ 25 वर्षीय पावर परचेज़ एग्रीमेन्ट साईन किया है, जिससे लम्बी अवधि के लिए राजस्व की स्थिरता सुनिश्चित होगी। 2400 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैला यह प्लांट नेशनल ग्रिड को सोलर पावर की आपूर्ति करेगा तथा इससे कार्बन डाई ऑक्साईड के उत्सर्जन (CO2e) में सालाना तकरीबन 11 लाख टन की कमी आएगी। इसके लिए पंजाब और राजस्थान में SAEL की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में असेंबल किए गए 12 लाख से ज़्यादा टॉपकॉन बाइफेशियल मॉड्यूल्स का इस्तेमाल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *