
www.daylifenews.in
अक्षय तृतीया के दौरान बाज़ार में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। कल्याण ज्वैलर्स ने अपने पूरे भारत भर के नेटवर्क में शानदार वृद्धि दर्ज़ की है। मुहूर्त की शुरूआत से ही हमारे शोरूम्स में ग्राहकों का आना लगा हुआ है, जो उपभोक्ताओं के अटूट विश्वास और सकारात्मक रुख का प्रतीक है। रमेश कल्याणरमन, कार्यकारी निदेशक, कल्याण ज्वैलर्स ने कहा चाँदी के बाज़ार में भी लगातार एक उत्साहजनक रुझान बना हुआ है। चाहे वह सिक्के हों, कलाकृतियाँ हों या नए डिज़ाइनों वाले आभूषण—हर क्षेत्र में बढ़त दर्ज़ की जा रही है। चाँदी आज सोने के एक बहुमुखी और आकर्षक विकल्प के तौर पर ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर ब्राइडल ज्वेलरी की भारी मांग के साथ ही सोने के सिक्कों और लाइटवेट डिज़ाइनों जैसी ‘शगुन’ की खरीदारी में भी ज़बरदस्त बढ़त देखी जा रही है, जो बाज़ार में एक आदर्श संतुलन बना रही है।