हुंडई मोटर कंपनी और टीवीएस मोटर कंपनी ने की औपचारिक साझेदारी

www.daylifenews.in
सियोल/नई दिल्ली। हुंडई मोटर कंपनी (हुंडई मोटर) और टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड (टीवीएस मोटर) ने एक जॉइंट डेवलपमेन्ट एग्रीमेन्ट (जेडीए) साईन किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य आधुनिक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सोल्युशन्स के विकास एवं कमर्शियलाइज़ेशन को बढ़ावा देना है, जिन्हें खासतौर पर भारत की लास्ट-माइल मोबिलिटी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में ई-थ्री-व्हीलर अवधारणा की सफल प्रस्तुति के बाद इस साझेदारी को औपचारिक रूप दिया गया।
टीवीएस मोटर कंपनी के ग्रुप स्ट्रैटेजी प्रेज़ीडेंट, शरद मिश्रा ने कहा, यह जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट हुंडई मोटर कंपनी के साथ साझेदारी में एक महत्वपूर्ण कदम है और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सॉल्यूशन विकसित करने के हमारे साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाता है। हमारे इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर प्लेटफॉर्म, इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और उपभोक्ताओं की ज़रूरतों के बारे में गहरी समझ – का उपयोग कर हम भारत एवं अन्य मार्केट्स के लिए विशेष प्रोडक्ट विकसित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *