वेदांता ने डीमर्जर के लिए 1 मई को रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया

www.daylifenews.in
मुंबई। वेदांता लिमिटेड ने घोषणा की है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्व घोषित ’कम्पोजिट स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट’ को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण कदमों को मंज़ूरी दे दी है, यह कंपनी के मौजूदा रणनीतिक पुनर्गठन में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। बोर्ड ने डीमर्जर के लिए 1 मई, 2026 को प्रभावी तिथि और रिकॉर्ड तिथि के रूप में निर्धारित किया है, ताकि उन शेयरधारकों का निर्धारण किया जा सके जो डीमर्जर के परिणामस्वरूप बनने वाली संस्थाओं में शेयर प्राप्त करने के पात्र हैं। वेदांता लिमिटेड के योग्य शेयरधारकों को परिणामी कंपनियों में निम्नलिखित अनुपात में शेयर मिलेंगेः 1. वेदांता एलुमिनियम मैटल लिमिटेड (वीएएमएल): वेदांता के हर 1 शेयर के बदले 1 इक्विटी शेयर (रु1 अंकित मूल्य) 2. तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (जिसका नाम बदलकर वेदांता पावर लिमिटेड किया जाएगा): वेदांता के हर 1 शेयर के बदले 1 इक्विटी शेयर (रु10 अंकित मूल्य) 3. मालको एनर्जी लिमिटेड (जिसका नाम बदलकर वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड किया जाएगा): वेदांता के हर 1 शेयर के बदले 1 इक्विटी शेयर (रु1 अंकित मूल्य) 4. वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (वीआईएसएल): वेदांता के हर 1 शेयर के बदले 1 इक्विटी शेयर (रु1 अंकित मूल्य)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *