मनोहरपुर–दौसा बाईपास परामर्श बैठक में प्रतिनिधि मंडल ने रखे जनहित के मुद्दे

www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आयोजित सार्वजनिक परामर्श बैठक में स्थानीय विधायक मनीष यादव के प्रतिनिधि मंडल ने भाग लेकर क्षेत्र की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा।
बैठक में मनोहरपुर–दौसा बाईपास परियोजना से संबंधित यातायात सुगमता, सुरक्षा व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं के विकास एवं स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ठोस सुझाव प्रस्तुत किए गए, ताकि परियोजना का क्रियान्वयन जनभावनाओं के अनुरूप एवं प्रभावी ढंग से हो सके।
प्रतिनिधि मंडल द्वारा जयपुर–दिल्ली (NH-48) मार्ग से मनोहरपुर–दौसा बाईपास के लूप में यातायात की सुगमता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधार कार्य किए जाएं।
मनोहरपुर–दौसा बाईपास के 0 पॉइंट (मनोहरपुर) पर आमजन की सुविधा हेतु समुचित सार्वजनिक उपयोग सुविधाएं एवं आधुनिक रेस्ट एरिया विकसित करने,
भीखावाला (शाहपुरा) एग्जिट पॉइंट पर सुरक्षित आवागमन के लिए अंडरपास DPR में शामिल किए जाने, मनोहरपुर–दौसा बाईपास के 0 पॉइंट से जयपुर दिशा की ओर सर्विस रोड का समुचित चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करने,
बाईपास के फोर-लेन निर्माण पूर्ण होने तक मार्ग पर स्पष्ट संकेतक एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाने के सुझाव रखे।
बैठक में प्रतिनिधि मंडल के सदस्य ब्लॉक अध्यक्ष नाथु सैनी, सेवा दल अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रवक्ता ओमप्रकाश बागड़ी, पंकज मिश्रा एवं निजी सचिव ओमप्रकाश उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से क्षेत्रीय जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे परियोजना में स्थानीय आवश्यकताओं को शामिल किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *