जयपुर शहर जिला कांग्रेस की ‘संगठन बढाओ-लोकतंत्र बचाओ’ सभा रविवार को पीसीसी में

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इस माह पूरे प्रदेश में ‘संगठन बढाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत, जयपुर शहर जिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण सभा कल रविवार को आयोजित की जा रही है।
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने जयपुर के कांग्रेस पार्टी के सशक्त स्तंभ और ऊर्जावान साथियों से अपील की है कि आपकी उपस्थिति संगठन को बल प्रदान करेगी। शर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं से ने आग्रह करते हुए खा है कि इस सभा में प्रातः10 बजे इंदिरा गांधी भवन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सभागार, जयपुर समय पर पधार कर अनुगृहीत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *