स्टरलाईट इलेक्ट्रिक और आरडीटी ल्युमिकर ने ‘स्टरल्युमिक’ के गठन की घोषणा की

www.daylifenews.n
मुंबई। कैपिटल गुड्स निर्माता और सिस्टम इंटीग्रेशन समाधान प्रदाता स्टरलाईट इलेक्ट्रिक लिमिटेड (जिसे पहले स्टरलाईट पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) और फाइबर ऑप्टिक सेंसिंग एवं फोटोनिक प्रोडक्ट्स के विकास, निर्माण एवं संचालन में सक्रिय स्पेनिश टेक्नोलॉजी कंपनी ल्युमिकर ऐप्लीकेसिओनेस टेक्नोलॉजीकस एस.एल (आरडीटी ल्युमिकर) ने एक जॉइंट वेंचर ‘स्टरल्युमिक’ के गठन की घोषणा की। प्रतीक अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, स्टरलाईट इलेक्ट्रिक ने कहा, ‘‘दुनिया भर के पावर सिस्टम आज कॉम्प्लैक्स हो चुके हैं, क्योंकि ग्रिड में नवीकरणीय ऊर्जा को शामिल किया गया है, परफोर्मेन्स की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए उनके पैमाने एवं संचालन का विस्तार किया गया है। ऐसे में केबल नेटवर्क जैसे महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर में विज़िबिलिटी की कमी रह जाती है। आरडीएल ल्युमिकर के साथ साझेदारी में स्टरल्युमिक का गठन इसी कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।” स्टरलाइट इलेक्ट्रिक के सीईओ फ्रेडरिक ट्रेफोइस ने कहा, “स्टरल्युमिक एक महत्वपूर्ण कदम है जो हमारी क्षमता को मैनुफैक्चरिंग और सिस्टम इंटीग्रेशन के दायरे से बढ़ाकर, डिजिटल और एनालिटिक्स-आधारित सॉल्युशन्स उपलब्ध कराने में सक्षम बनाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *