
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। स्व.श्रीमती कमला बेनीवाल जी की पुण्यतिथि पर श्रीमती कमला बेनीवाल ट्रस्ट और श्री महावीर विकलांग सहायता समिति , जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल समाज समिति शाहपुरा एवं श्याम मित्र मंडल के सहयोग से दिव्यांगजन चिन्हीकरण हेतु 2 दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
पंचायत समिति शाहपुरा के सदस्य मेम्बर ओ पी हरितवाल ने बताया कि यह शिविर दिनांक 26 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक अग्रवाल धर्मशाला, पुलिस थाने के पीछे, शाहपुरा में आयोजित होगा।
शिविर में निम्नलिखित सहायक उपकरणों हेतु दिव्यांगजनों का चयन किया जाएगा, जिन्हें बाद में निःशुल्क वितरित किया जाएगा। जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, कैलिपर, बैसाखी, बुजुर्ग छड़ी, ब्लाइंड स्टिक, कान की मशीन, वॉकर, व्हील चेयर व ट्राई साइकिल आदि।
दिव्यांगजन शिविर में आते समय अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। जिनके पास दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं है, वे केवल आधार कार्ड साथ लाएं।
चयनित लाभार्थियों को 15 मई 2026 को निःशुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे।
अतः शाहपुरा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि योग्य दिव्यांगजनों को इस शिविर की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ दिलाने में सहयोग करें।
विशेष सूचना:
कान की मशीन एवं बुजुर्ग छड़ी हेतु लाभार्थी का शिविर में उपस्थित होना आवश्यक नहीं है। उनके परिवारजन संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।