एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने इंवेस्टराइट ऐप पर कमोडिटी डेरिवेटिव्स लॉन्च किए

www.daylifenews.n
मुंबई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज़, भारत की अग्रणी स्टॉकब्रोकिंग फर्मों में से एक, ने अपने इंवेस्टराइट ऐप पर कमोडिटी डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग फीचर लॉन्च करने की घोषणा की है। इस कदम से निवेशकों को इक्विटी और अन्य एसेट क्लास के साथ कमोडिटी मार्केट में भी एकीकृत और सहज तरीके से निवेश करने की सुविधा मिलेगी। एमसीएक्स की एमडी एवं सीईओ प्रवीणा राय और एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के एमडी एवं सीईओ धीरज रेल्ली द्वारा संयुक्त रूप से लॉन्च किया गया। नई सुविधा के तहत ग्राहक अब एमसीएक्स पर सूचीबद्ध कमोडिटीज, जैसे बुलियन, मेटल्स, एनर्जी, कृषि उत्पाद और इंडेक्स (जैसे बुलडेक्स), में सीधे इंवेस्टराइट ऐप के जरिए ट्रेड कर सकेंगे। प्रवीणा राय ने कहा, “भारत के कमोडिटी डेरिवेटिव्स बाजार की तेजी से बढ़ती ग्रोथ और विविधीकरण यह दर्शाते हैं कि यह अब व्यापक वित्तीय इकोसिस्टम में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।” धीरज रेल्ली ने कहा, “हमारा लक्ष्य कमोडिटी ट्रेडिंग को अधिक सुलभ, एकीकृत और कुशल बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *