
www.daylifenews.n
त्रिशूर। त्रिशूर में हाल ही में हुई दुखद घटना के बाद, कल्याण ज्वैलर्स ने हर मृतक के परिवार को ₹5 लाख की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। कंपनी का मुख्यालय त्रिशूर में ही है, इसलिए उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवारों के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए यह कदम उठाया है। कल्याण ज्वैलर्स के प्रबंध निदेशक टी. एस. कल्याणरामन ने कहा, “त्रिशूर को हम अपना घर मानते हैं, यह घटना हम सभी लोगों के लिए यह एक निजी दुख की तरह है। मेरी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जो इस मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। शब्द उनके गम को कम नहीं कर सकते, पर आशा है कि यह छोटा सा प्रयास उन्हें कुछ हद तक सहायता प्रदान करेगा। ऐसे वक्त में एक समाज के तौर पर साथ खड़े रहना और एक-दूसरे की मदद करना ही सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।”