बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भारतीय सांकेतिक भाषा में सहायता सेवा शुरू की

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने संपर्क केंद्र पर वीडियो कॉल के माध्यम से भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) में सहायता सेवा शुरू करने की घोषणा की। भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में अपनी तरह की यह अग्रणी पहल, सुनने या बोलने में अक्षम ग्राहकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित आईएसएल इंटरप्रेटर, जो वीडियो बातचीत के ज़रिए ग्राहकों की सहायता करेंगे,के माध्यम से बाधारहित बैंकिंग सहायता प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी। सांकेतिक भाषा सहायता सेवा प्रातः 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने संपर्क केंद्र परिचालन में भारतीय सांकेतिक भाषा के सपोर्ट को शामिल करते हुए, बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने में आ रही कठिनाइयों को दूर कर रहा है।” यह सेवा पाँच प्रमुख ग्राहक सेवा केंद्रों: बैंक ऑफ़ बड़ौदा की वेबसाइट, बॉब वर्ल्ड मोबाइल बैंकिंग ऐप, व्हाट्सऐप बैंकिंग, फिजिटल शाखाएं तथा आदि— जो बैंक का जेन एआई-पावर्ड चैटबॉट है, के माध्यम से उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *