
www.daylifenews.in
पुणे। विश्व की पहली फ्रैंचाइज़ी-आधारित सुपरक्रॉस लीग, इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (आईएसआरएल), ने आधिकारिक तौर पर अपने सीज़न 3 के मेगा ऑक्शन (नीलामी) के लिए राइडरों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। यह लीग के विकास के अगले चरण की शुरुआत का प्रतीक है। सभी छह फ्रैंचाइज़ी टीमें – बिगरॉक मोटरस्पोर्ट्स, रीस टॉर्करेसर्ज़, गुजरात ट्रेलब्लेज़र्स, अपोलो इंडव्हीलर्स मोटरस्पोर्ट्स, ट्रायकलर मोटरस्पोर्ट्स, और बीबी रेसिंग – सीज़न 3 के मेगा ऑक्शन में अपनी टीमें तैयार के लिए ज़बरदस्त मुकाबले में उतरेंगी। आईएसआरएल के सह-संस्थापक, ईशान लोखंडे ने कहा, “हम अपने कई अंतरराष्ट्रीय राइडरों का पुनः स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं।” मैट मॉस, 9 बार के ऑस्ट्रेलियाई एमएक्स और एसएक्स चैंपियन और दो बार के आईएसआरएल विजेता ने कहा, “भारत ने दिखा दिया है कि वह विश्व स्तरीय सुपरक्रॉस आयोजनों की मेज़बानी कर सकता है।” जोर्डी टिक्सियर, एमएक्स2 विश्व चैंपियन 2014 ने कहा, “मुझे तीसरे सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार है।” भारतीय सुपरक्रॉस चैंपियन रुगवेद बरगुजे ने कहा, “भारत में विश्व स्तरीय ट्रैक पर अंतरराष्ट्रीय एथलीटों के साथ रेसिंग करने का अनुभव शानदार रहा, और तीसरा सीज़न इस स्तर को और भी ऊपर ले जाएगा।”