नृसिंह जयंती पर मंदिर में हुआ दुग्धाभिषेक व विशेष पूजा-अर्चना

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। खजाने वालों के रास्ता स्थित नृसिंह जी के मंदिर में नृसिंह जयंती के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः 11 बजे वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पंडित अश्विनी चतुर्वेदी के सान्निध्य में भगवान नृसिंह का दुग्धाभिषेक किया गया।
इस अवसर पर मोहित शर्मा ने बताया कि भगवान नृसिंह के मुखमंडल का विशेष पूजन एवं आकर्षक सजावट की गई। इसके पश्चात आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सूर्यास्त के समय भगवान नृसिंह के ‘खंभ फाड़ प्रकट’ होने की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और दर्शन लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *