छूकर पहचानो, जीत पाओ प्रतियोगिता का आयोजन

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। अखिल समाज सेवा दल की ओर से ज्ञानोदय सेकेंडरी स्कूल, नारगढ़ रोड, बारह भाइयों का चौराहा, जयपुर में रोचक एवं ज्ञानवर्धक “छूकर पहचानो, जीत पाओ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में राजस्थान मीडिया प्रभारी सुनील जैन के नेतृत्व में बच्चों ने बिना देखे केवल स्पर्श के माध्यम से गेंद, रंग (कलर) सहित विभिन्न वस्तुओं को पहचानने का प्रयास किया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्था के राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील जैन बताया कि इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों की एकाग्रता, संवेदनशीलता एवं सोचने की क्षमता का विकास करना है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य विकास भारद्वाज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अंत में विनोद कुमार नायक राष्ट्रीय महासचिव ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *