बुद्ध पूर्णिमा एवं पीपल पूर्णिमा पर बैनाडा में ठण्डा पेयजल व शरबत पिलाया

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। बुद्ध पूर्णिमा एवं पीपल पूर्णिमा के अवसर पर बैनाडा (बस्सी) में श्री जी महाराज (छोटा कल्याण जी महाराज) के मेले में जल सेवा करने वाले टीएसएम जमवारामगढ़ एवम श्री लक्ष्मी नारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट कानडियावाला के तत्वावधान में ठण्डा पेयजल एवम शरबत वितरण किया गया है।
इस अवसर पर बैनाडा में आयोजित मेले में टीम सुमन मीणा (TSM ) कार्यकर्ताओं द्वारा दिनभर सैकड़ो श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों एवं भक्तों को ठंडा जल व शर्बत पिलाया गया।
पंचायत समिति सदस्य सुमन मीणा ने बताया कि टीएसएम द्वारा प्रति वर्ष धार्मिक मेलों एवं अन्य आयोजनों में पेयजल एवं शर्बत की व्यवस्था की जाती रही है। इसी क्रम में टीएसएम कार्यकर्ताओं द्वारा आज सुबह 8 बजे मेला प्रांगण में लगे। टीम सुमन मीणा के जल सेवा टेन्ट में पहुचकर श्रद्धालुओं एवम दर्शनार्थियों को जल एवं शरबत पिलाना प्रारंभ कर दिया था, जो लगातार शाम तक चलता रहा है। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं को जल एवं शरबत पिलाकर पुनीत कार्य किया गया।
उन्होंने टीएसएम के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए श्री जी महाराज से प्रार्थना की कि इस पुनीत कार्य में कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को शीतला माता आशीर्वाद प्रदान कर उनकी मनोवांछित इच्छापूर्ण करें। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस तरह के पुनीत कार्यों में अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान कर पुण्य में भागीदार बनते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *