बुद्ध के 2570 वें जन्मोत्सव पर बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन

राहगीरों को शरबत व फल वितरण किया
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। आज तथागत बुद्ध के 2570 वें जन्मोत्सव पर बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन नालंदा फाउंडेशन के तत्वावधान व डॉ अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी चौमू की कार्यकारणी के द्वारा नगरपालिका के सामने दिनभर राहगीरों को शरबत (ठंडा पेय) व फल वितरण करके मनाया गया जिसमें डॉ बीएल बराला (बराला हॉस्पिटल) व नानूराम सैनी (देव हॉस्पिटल) के हाथों से दीप जलाकर शुरू किया गया।
जगदीश यादव सेवानिवृत प्राचार्य ने कार्यक्रम की रुपरेखा बताई। नालंदा फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जुन मोहनपुरिया ने बुद्ध की शिक्षाओं के बारे में बताया, राजेन्द्र नागर ने फलों की व्यवस्था की, पांचूराम बेनीवाल, छोटूराम सागर, पीसी बलाई, रामकिशोर कुलदीप, नरेश नागर, ओमप्रकाश कुलदीप, ओपी सेठी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने दान की पारमिता को समझ भागीदारी निभाई। अन्त में नालंदा फाउंडेशन की कार्यकारणी की मीटिंग हुई जिसमें पांचूराम बेनीवाल कोषाध्यक्ष ने अब तक का लेखा-जोखा पेश किया गया। अन्त में राजेन्द्र नागर ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *