सांसद राव राजेंद्र सिंह के पुत्र देवायुष सिंह व पुत्रवधु कात्यायनी सिंह का भव्य आशीर्वाद समारोह आयोजित

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह एवं रानी साहिबा भुवनेश्वरी देवी के पुत्र राजकुमार देवायुष सिंह व पुत्रवधु राजकुमारी कात्यायनी सिंह का आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम का शनिवार को हनुमंत निवास पैलेस शाहपुरा बाग, NH-48, शाहपुरा में भव्य आयोजन हुआ।
भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, फुलेरा विधायक प्रत्याशी निर्मल कुमावत, सांगानेर विधानसभा पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, पूर्व सांसद लाल चंद कटारिया, पूर्व विधायक कोटपुतली राजेंद्र यादव सहित प्रदेश से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के दिग्गजो ने शिरकत की एवं दूर दराज से साधु संतों ने कार्यक्रम में पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जयपुर ग्रामीण संसदीय क्षेत्र से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्वजन, शुभचिंतक ने कार्यक्रम में शामिल होकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित मेहमानों ने स्वरूचि प्रीतिभोज का खूब आनंद प्राप्त किया।