




www.daylifenews.in
जयपुर। विद्याधर नगर के मुहम्मदी मस्जिद के पास में निःशुल्क दंत एवं स्त्री रोग (Gyne) स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों ने जाकर लाभ उठाया। यह शिविर स्माइल डेंटल एंड स्किन एंड हेल्थ केयर द्वारा आयोजित किया गया। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम—डॉ. मोहम्मद जुबेर खान, डॉ. शाइस्ता ग़ज़ल, डॉ. तलत खान, डॉ. कुलसुम बानो, डायग्नोस्टिक मोहम्मद बिलाल (डायरेक्टर) इरम खान तथा मंजूर अहमद खान ने मरीजों की जांच की।
कैंप में दंत रोगों के साथ-साथ स्त्री रोग से संबंधित जांच और परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। दांतों की सफाई, दांत निकालना, रूट कैनाल, पायरिया का इलाज, नकली दांत लगाना, बच्चों के दांतों का उपचार तथा महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया।
साथ ही मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया और इलाज पर 50% तथा दवाइयों पर 20% तक की छूट भी प्रदान की गई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें दंत व महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा कार्य जारी रहेंगे।