
www.daylifenews.in
मुंबई। वेदांता लिमिटेड (बीएसईः 500295 – एनएसईः वीईडीएल) ने 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे साल के अपने अलेखापरीक्षित समेकित वित्तीय परिणामों की घोषणा की, जिसमें कंपनी ने अब तक का अपना सबसे मज़बूत वित्तीय प्रदर्शन किया है। वेदांता ने तिमाही के दौरान अब तक का अधिकतम रु 51,524 करोड़ का राजस्व हासिल किया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 29 फीसदी अधिक रहा। कर के बाद मुनाफ़े की बात करें तो वित्तीय वर्ष 26 की चौथी तिमाही में रु 9,352 करोड़ रहा, इस दृष्टि से कंपनी ने 89 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। वेदांता के एक्ज़िक्टिव डायरेक्टर, अरुण मिश्रा ने कहा, “वित्तीय वर्ष 26 वेदांता के लिए मज़बूत साल रहा, कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो में रिकॉर्ड परफोर्मेन्स देखने को मिला। हमने 2.9 मिलियन टन एलुमिना, 2.46 मिलियन टन एलुमीनियम, जिंक इंडिया में 1.1 मिलियन टन खनित धातु, 895 किलोटन पिग आयरन और 101 किलोटन फेरोक्रोम का उत्पादन किया, जो नई क्षमताओं के विस्तार के साथ-साथ संचालन की बेहतर दक्षता को दर्शाता है।’’ वेदांता के सीएफओ अजय गोयल ने कहा, “इस तिमाही के दौरान वेदांता ने अब तक का सबसे मज़बूत वित्तीय परफोर्मेन्स दिया। जिसमें तिमाही और वित्तीय वर्ष दोनों के लिए राजस्व EBITDA और कर के बाद मुनाफ़े के सर्वोच्च स्तर दर्ज किए गए।“