
www.daylifenews.in
मुंबई। इंडसइंड बैंक ने अपना नया कैंपेन ‘फिक्स्ड भी, फैबुलस भी’ लॉन्च किया। यह कैंपेन इस सोच पर आधारित है कि भले ही जिंदगी में बहुत कुछ अनिश्चित हो, लेकिन फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) एक भरोसेमंद निवेश विकल्प है। इस पहल के जरिये लोगों को पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर एफडी को एक स्मार्ट निवेश के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इंडसइंड बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, शेरान मेहरा ने कहा, फिक्स्ड भी, फैबुलस भी’ के जरिये हम फिक्स्ड डिपॉजिट द्वारा मिलने वाले भरोसे और स्थिरता का जश्न मना रहे हैं। यह कैंपेन हमारे कस्टमर-फर्स्ट अप्रोच को दर्शाता है—जहां हम बचत को सरल, सुलभ और डिजिटल अनुभव के जरिए प्रासंगिक बनाते हैं।” राम कोबेन, चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, मुलेन लिंटास ने कहा, “हर कोई जानता है कि फिक्स्ड डिपॉजिट बाजार की अस्थिरता के खिलाफ एक सुरक्षा कवच है। इंडसइंड बैंक के एफडी बाजार में बेहतरीन हैं, लेकिन सिर्फ यह बताने से लोगों का ध्यान नहीं खींचा जा सकता था। तब हमें एहसास हुआ कि असल में जिंदगी में कुछ भी ‘फिक्स्ड’ नहीं होता। इसी सोच ने इन मजेदार फिल्मों को जन्म दिया।