
राजस्थान ने एक बेश कीमती हीरा खो दिया
www.daylifenews.in
जयपुर। ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कॉन्फ्रेंस, राजस्थान राज्य इकाई द्वारा प्रोफेसर सऊद अली खान के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ऑनलाइन शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. शौकत अली अध्यक्ष, ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कॉन्फ्रेंस, राजस्थान इकाई ने की। शोक सभा का संचालन प्रो. डॉ. मोहम्मद अकमल महासचिव, राजस्थान इकाई द्वारा किया गया।अपने संबोधन में डॉ. शौकत अली ने कहा कि प्रो. डॉ. सऊद अली खान प्राचार्य, राजस्थान यूनानी मेडिकल कॉलेज जयपुर व प्राचार्य, हकीम अजमल खान तिब्बिया कॉलेज, अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ अलीगढ़; तथा पूर्व कार्यकारी सदस्य, सीसीआईएम, नई दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे उनका निधन अत्यंत दुःख और पीड़ा का विषय है तथा यूनानी जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
डॉ. मकबूल अहद आयोजन सचिव ने इस अवसर पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे राजस्थान के गौरव थे और मूल रूप से कोटा, राजस्थान के निवासी थे व जयपुर में रहा करते थे। डॉक्टर. फरहत अली चौधरी कार्यकारी सदस्य, एआईयूटीसी, नई दिल्ली ने कहा कि उनका निधन केवल एक परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे यूनानी जगत का नुकसान है। डॉक्टर सरफराज अहमद ने उन्हें ऊर्जा और सशक्तिकरण का प्रतीक बताया और कहा कि उन्होंने यूनानी चिकित्सा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रो. डॉ. मोहम्मद अकमल ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। डॉ. आफताब नकवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में डॉ. निसार अहमद खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अन्य सभी ने दिवंगत आत्मा की मग़फिरत के लिए दुआ की और अल्लाह से प्रार्थना की कि उन्हें जन्नत में उच्च स्थान प्रदान करे तथा उनके परिजनों को सब्र अता फरमाए।