अधिवक्ता पर हमला बर्दाश्त नहीं, दर्ज कराई एफआईआर

wwwdaylifenewsin
जयपुर। अधिवक्ता सुनील कुमार यादव अपने क्लाइंट के साथ ज्योति नगर थाने में एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे, जहाँ बार-बार जूरिडिक्शन के नाम पर उन्हें इधर-उधर घुमाया गया और विरोध करने पर डीओ ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल जयाराम व कांस्टेबल जगदीश द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की गई।

सूचना मिलते ही 50 Legal Fighters और मानसरोवर अधिवक्ता संघ के साथी तुरंत मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता साथी के साथ मजबूती से खड़े हो गए, जिसके परिणामस्वरूप वीडियो साक्ष्य उच्च अधिकारियों तक पहुंचते ही तत्काल सस्पेंशन हुआ और FIR No. 113/2026 धारा 323, 341 में दर्ज हुई
सभी साथियों का दिल से धन्यवाद, यही एकजुटता हमारी असली ताकत है, और अब साफ संदेश है कि अधिवक्ता पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा।
मानसरोवर अधिवक्ता संघ सदस्यों मैं अधिवक्ता बलवन्त सिंह सिनसिनवॉर व अधिवक्ता निर्मल शर्मा, अधिवक्ता सुरेश खिलेरी व न्याय की रक्षार्थ लगभग 50 अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *