भूटान की शाही सरकार और विश्व बैंक के बीच फाइनेंसिंग समझौते

www.daylifenews.in
थिम्पू। भूटान की शाही सरकार और विश्व बैंक ने 1,125 मेगावाट की ‘दोरजीलुंग जलविद्युत परियोजना’ के लिए 515 मिलियन डॉलर के वित्तीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए। यह परियोजना भूटान के कुल ऊर्जा उत्पादन में लगभग एक-तिहाई योगदान देगी। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने कहा, “यह परियोजना विश्व बैंक समूह के साथ हमारी मजबूत साझेदारी और भूटान के लोगों के लिए एक टिकाऊ और समृद्ध भविष्य के हमारे साझा दृष्टिकोण का प्रमाण है। विश्व बैंक के दक्षिण एशिया क्षेत्र के उपाध्यक्ष, जोहान्स ज़ट ने कहा, दोरजीलुंग जलविद्युत परियोजना भूटान और विश्व बैंक समूह के लिए एक अनूठी पहल है।
टाटा पावर के सीईओ और एमडी, डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा, हम 1,125 मेगावाट की दोरजीलुंग परियोजना को आगे बढ़ाने में उनकी साझेदारी के लिए भूटान की शाही सरकार, विश्व बैंक समूह और ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन का आभार व्यक्त करते हैं। भूटान के लिए विश्व बैंक समूह के कंट्री मैनेजर, जेवियर फर्टाडो ने कहा, विश्व बैंक समूह ने इस स्तर की परियोजना को सफल बनाने के लिए आईडीए, आईबीआरडी और आईएफसी को एक साथ लाकर एक अभिनव वित्तीय पैकेज प्रदान किया है, जो भूटान की ऋण स्थिरता को सुरक्षित रखते हुए इस विकास को संभव बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *