
www.daylifenews.in
वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी अब एक नए और ऊर्जा से भरपूर दौर में प्रवेश कर रही है। उन्होंने बताया कि मजबूत प्रदर्शन के साथ कंपनी महत्वपूर्ण बदलावों की दिशा में आगे बढ़ रही है, जो आने वाले समय में विकास के नए अवसर पैदा करेंगे। वित्त वर्ष 2026 कंपनी के लिए बहुत खास रहा। इस साल कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक प्रॉफिट कमाया, यानी टैक्स के बाद ₹25,096 करोड़ का प्रॉफिट और ₹1,74,075 करोड़ की कुल आय हुई। यह सब संभव हुआ क्योंकि सभी व्यवसायों ने मिलकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कंपनी की कोशिश रही है कि कारोबार की नींव मज़बूत हो, ताकि आगे भी अच्छे और स्थिर रिटर्न मिलते रहें। कर्ज़ की स्थिति भी पहले से बेहतर हुई है, जिससे कंपनी आगे और अच्छे से बढ़ सकती है। इस साल की सबसे बड़ी खबर है कंपनी का डीमर्जर, जो 1 मई 2026 से लागू हो गया है। इसका मतलब है कि अब कंपनी के अलग अलग बिज़नेस, अपनी अपनी स्वतंत्र कंपनियां बनेंगी।